About Us

प्यारी बेटी कन्यादान फाउंडेशन की मदद

प्यारी बेटी कन्यादान फाउंडेशन की मदद भारत सरकार एवं नीति आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त एक सामाजिक संस्था है, जिसका उद्देश्य बेटियों के कन्यादान में आर्थिक, सामाजिक एवं नैतिक सहायता प्रदान करना है। यह संस्था बिना किसी जाति, धर्म या वर्ग के भेदभाव के कार्य करती है।

  • 🖋 संस्था का उद्देश्य समाज में बेटियों के सम्मान एवं अधिकारों को सशक्त करना है ताकि उन्हें एक सुरक्षित व आत्मनिर्भर जीवन मिल सके।
  • 🖋 संस्था द्वारा जरूरतमंद परिवारों को कन्यादान में सहयोग हेतु आर्थिक सहायता, सामग्री, एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाता है।
  • 🖋 कार्यक्षेत्र - सम्पूर्ण भारत में संस्था अपनी सेवाएँ प्रदान करती है।

लक्ष्य एवं उद्देश्य

  • 🖋 कन्यादान हेतु आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करना ताकि बेटियों की शादी में किसी प्रकार की रुकावट न आए।
  • 🖋 बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में उन्हें जागरूक एवं सक्षम बनाना।
  • 🖋 सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन कर समाज में दहेज प्रथा को कम करने का प्रयास करना।
  • 🖋 ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाओं व बेटियों के लिए स्वावलंबन प्रशिक्षण केंद्र खोलना।
  • 🖋 सरकारी योजनाओं एवं लाभों की जानकारी जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाना।
  • 🖋 समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना तथा उनके सम्मान की रक्षा के लिए जनजागरूकता अभियान चलाना।
WhatsApp